ईरान की ओर से सोमालिया के सूखाग्रस्त लोगों के लिए सहायता की नौवीं दसवीं खेप आज इस देश की राजधानी मोगादिशू पहुंच गयी है। सोमालिया की राजधानी से प्राप्त समाचारों के अनुसार इस खेप में चावल, दालें, दूध का पावडर, तंबू, कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुएं हैं। ईरानी जनता की ओर से सोमालिया की जनता को दी जाने वाली सहातया की नवीं और दसवी खेप का भार सत्तर टन है। ईरान की रेड क्रिसेन्ट सोसायटी ने अब तक लगभग चार सौ टन की सहायता सोमालिया की जनता को दे चुकी है। ईरान की रेड क्रिसेन्ट सोसायटी के प्रमुख अबुल हसन फ़क़ीह ने आज बताया है कि ईरानी जनता ने अब तक सोमालिया की जनता की ३५ मिलयन डालर की सहायता भेजी है। सोमालिया के सूखाग्रस्तों के लिए पचास टन की अगली खेप भी तैयार है।समाचार समाप्त.......166
5 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 264058
ईरानी जनता की ओर से सोमालिया की जनता को दी जाने वाली सहातया की नवीं और दसवी खेप का भार सत्तर टन है.....